शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति देगी पेसिफिक यूनिवर्सिटी

BY — June 6, 2015

इस साल मनाएगा महिला शिक्षा वर्ष

060608उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्यन से इस शैक्षणिक सत्र में छात्राओं को प्रवेश पर शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति की घोषणा की है। यहां प्रवेश लेने वाली छात्राओं को महिला सशक्ती करण छात्रवृत्ति योजना 2015-16 के तहत शत प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।

पेसिफिक विश्वाविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. बीपी शर्मा ने बताया कि इन दिनों देश में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर काफी काम हो रहा है। इसी क्रम में उदयपुर की पेसिफिक यूनिवर्सिटी ने अनूठी पहल करते हुए स्नातक स्तरीय बीटेक, बीसीए, बीबीएम, बीफार्मा, बीजेएमसी, बीएससी और बीएससी ऑनर्स, बीकॉम और बीकॉम आनर्स बीए, बीएससी इन फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट, एलएलबी, ट्रेड डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन फायर एंड सेफ्टी, डिप्लोमा इन पॉलिटेक्निक, पाठ्यक्रमों में छात्राओं के प्रवेश लेने पर शिक्षण शुल्क में 50 से 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया है।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रा र शरद कोठारी ने बताया कि विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए बारहवीं में 50-60 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा को 50 प्रतिशत, 60-75 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर 75 प्रतिशत और किसी भी बोर्ड से 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर षिक्षण शुल्क (ट्यूशन फीस)में शत-प्रतिषत की छात्रवृत्ति उपलब्ध होगी। छात्राओं को यह छात्रवृति शैक्षणिक सत्र 2015-16 में प्रवेष लेने पर मिलेगी। इन छात्रवृत्तियों का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इस योजना में रजिस्टेªषन की अंतिम तारीख 21 जून है।  इस पेसिफिक विष्वविद्यालय में छात्राओं को षिक्षा में प्रोत्साहन देने के लिए और भी कई आयोजन किये है।
कोठारी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन का उद्देश्ये बताते हुए कहा कि पेसिफिक विश्वविद्यालय ने महिला सशक्तिकरण तथा छात्राओं को उच्च षिक्षा के लिए आधार प्रदान करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह कदम उठाया है, जिससे छात्राएं उच्च षिक्षा में नये आयाम स्थापित कर सकें और व्यावसायिक और तकनीकी क्षेत्रों की विधाएं सीख कर उत्कृष्ट एवं कुषलता के साथ करके स्वयं का और संस्थान का नाम रोषन करें। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाकर छात्राएं किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार होगी जो देष के भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यह छात्रवृत्ति योजना उन छात्राओं के लिए बेहद लाभदायक होगी, जो प्रतिभा होने के बावजूद आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उच्च षिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *