Header Banner

एमबी चिकित्सालय में कल्पना पैथ लेब का उद्घाटन

BY — June 6, 2015

चिकित्सा सेवाओं के लिये हर जरूरत करेंगे पूरी : कटारिया

060603उदयपुर। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय परिसर में पीपीपी मोड आधारित पैथॉलॉजी लेब का उद्घाटन किया। जहां आम जन को किफायती दर पर 369 तरह की जांचों का लाभ अत्याधुनिक मशीनों से मिल सकेगा।

उद्घाटन पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि महराणा भूपाल चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलियटी सेवाओं के लिये हर जरूरत को प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा। उन्होने कहा कि उदयपुर में ही अहमदाबाद के समकक्ष आधुनिक एवं गुणवत्ता आधारित चिकित्या सेवाओं के लिये सभी जनप्रतिनिधि एवं भामाशाहों को एकजुटता से प्रयास करने होंगे। उन्होंने बहुत कम दरों पर जांच सेवाओं के लिये आगे आने के लिये कल्पना पैथलेब की सराहना की और कहा कि गरीब को सस्ता इलाज सुलभ हो सके इससे बेहतर और कुछ नहीं है।
उन्होने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिये बड़ी क्षेत्र का सुझाव दिया और कहा कि शहर से नजदीक इस स्थान पर मेडिकल कॉलेज, रोगी वार्ड्स, क्वार्टर्स आदि के रूप में नये परिसर का विस्तार किया जा सकता है। विकास के लिये अभी 150 करोड़ का फंड भी उपलब्ध है।
060604उन्होने चिकित्सालय प्रशासन से अपेक्षा की कि हर तबके को ईलाज की माकूल सुविधा उपलब्ध हो। इस मौके पर सांसद अर्जुन मीणा ने चिकित्सालय की चतुर्थ मंजिल के लिये सांसद कोटे से 25 लाख देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि सुपर स्पेशियलिटीे सेवाओं के विस्तार की दिशा में क्रेंद्र के स्तर पर हरसंभव मदद के लिये वे प्रयासरत हैं।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि चिकित्सालय में प्रतिदिन होने वाली 5 हजार जांचों का कार्य पैथलेब में लगी अत्याधुनिक मशीनों से गुणवत्ता एवं त्वरित गति से हो सकेगा। एमबी हॉस्पीटल के अधीक्षक डॉ. तरुण गुप्ता ने भी चिकित्सालय सेवाओं के विस्तार के लिये प्रतिबद्धता जताई। समारोह को विधायक  फूलसिंह मीणा, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता आदि ने भी संबोधित करते हुए चिकित्सा सेवाओं के लिये हरसंभव मदद की बात कही। समारोह के आरंभ में कल्पना पैथ्रलेब के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील चुघ ने सभी का स्वागत करते हुए लैब की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने पैथ लेब का अवलोकन भी किया वहां डॉ. सुनील चुघ एवं डॉ. कल्पना चुघ ने जांच सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply