कामत, पायलट एवं गहलोत का दौरा 17 को

BY — June 11, 2015

congressउदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरूदास कामत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 17 जून के उदयपुर कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक 13 जून को दोपहर 3 बजे देहात कांग्रेस कार्यालय में होगी।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा, प्रदेश महामंत्री पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला लेंगे। बैठक में सभी विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता शामिल होगे। बैठक में 15 जून को होने वाले जिलास्तरीय बैठक के संबंध में तैयारियो पर चर्चा की जायेगी।
प्रदेश महासचिव 14 व 15 को लेंगे बैठक : अगस्त में होने वाले नगरपालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि उदयपुर देहात के अन्तर्गत आने वाले नगरपालिका सलूम्बर, भीण्डर एवं फतहनगर के चुनाव को देखते हुए प्रदेश महामंत्री एवं उदयपुर देहात प्रभारी पुखराज पाराशर 14 जून को सुबह 11 बजे सलूम्बर, अपरान्ह 2 बजे भीण्डर में तथा 15 जून को अपरान्ह 12 बजे फतहनगर में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नगर कांग्रेस कार्यकारिणी, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों से चर्चा कर स्थानीय रणनीति तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा की जायेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *