Header Banner

डॉक्टर्स डे पर 60 चिकित्सकों का सम्मान

BY — July 1, 2015

010705उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रात: महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के 60 चिकित्सकों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत ने कहा कि समाज को नि:स्वार्थ भाव से सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर आरएनटी मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि यह सम्मान हमें समाज के प्रति हमारें कर्तव्य का बोध कराता है। इसअवसर पर मुख्य रूप से डॉ. डीपी सिंह, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. विनय नैथानी, डॉ. सुरेश गोयल सहित 60 चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्लब सचिव सुभाष सिंघवी, तेजसिंह मोदी, अनिल छाजेड़, राकेश भण्डारी, कांता जोधावत, दर्शना सिंघवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply