Header Banner

जरूरतमंदों के लिए 71 यूनिट रक्त एकत्र

BY — July 1, 2015

तीन रोटरी क्लबों का संयुक्त रक्तदान शिविर

010704उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब मेवाड़ एवं रोटरी क्लब एलिट के संयुक्त तत्वावधान में आज एमबी हॉस्पीटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया या। इसमें जरूरतमंदो के लिए क्लब सदस्यों ने 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत, रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष मुकेश चौधरी एवं रोटरी क्लब एलिट के अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने बताया कि तीनों क्लबों द्वारा जरूरत पडऩे पर भविष्य में इस प्रकार के और शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायतार्थ तत्पर रहेंगे। इस अवसर गजेन्द्र जोधावत, सचिव सुभाष सिंघवी, आशीष हरकावत, हंसराज चौधरी, रमेश मोदी, सहायक प्रान्तपाल पीएल पुजारी, प्रान्तपाल निर्वाचित रमेश चौधरी, रोटरी सर्विस ट्रस्ट चेयरमैन सुरेश सिसोदिया,वीरेन्द्र सिरोया, तेजसिंह मोदी, नक्षत्र तलेसरा, डॉ. आनन्द स्वरूप, कांता जोधावत, दर्शना सिंघवी, सज्जन सेठ, पदम दुगड़, पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, उमेश नागौरी, महादेव दमानी, तेजसिंह मोदी, आशीष छाबड़ा, रवि धाबाई, अरूण लाहोटी, दिलीपसिंह, हिमांशु योगेश पगारिया, कपूर सी.जैन, साधना मेहता, रमेश गर्ग, नरेन्द्र मारू, संजय शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने मौजूद रह कर रक्तदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply