Header Banner

पहले ही दिन 406 बच्चों का दंत परीक्षण

BY — July 1, 2015

010703उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा आज नये सत्र 2015-16 के पहले ही दिन फतहपुरा स्थित द यूनिवर्सल स्कूल में दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा 406 स्कूली छात्रों का दंत परीक्षण किया।

क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि दंत चिकित्सक डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. सत्यम जोशी एंव उनकी टीम ने बच्चों के दांतों का परीक्षण कर उन्हें स्वच्छ रखने की सलाह दी। शिविर में ऐसे पांच बच्चों निर्धन बच्चों काचयन किया गया जिनके दांत खराब थे और उनके अभिभावक उनका इलाज कराने में सक्षम नहीं है। इनके इलाज का खर्चा क्लब द्वारा वहन किया जाएगा। इस अवसर सचिव आशीष हरकावत, संदीप सिघंटवाडिय़ा, नितिश कोठारी, अनिल जैन, दीपेश कोठारी, डॉ. विजयलक्ष्मी बापना, राहुल हरण, दिनमय चौधरी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply