Header Banner

लालन मनोरथ के दौरान सुरक्षा पर चर्चा

BY — July 9, 2015

पुलिस और मनोरथ समिति की बैठक में कई अहम निर्णय

090703उदयपुर। उदयपुर में 14-15 जुलाई को होने वाले लालन मनोरथ के भव्य आयोजन को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेश भारद्वाज, उप अधीक्षक पूर्व माधुरी वर्मा सूरजपोल थानाधिकारी जितेंद्र कुमार आंचलिया ने गुरुवार को सूरजपोल ठाणे पर मनोरथ समिति के पदाधिकारियों से अहम बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया।

नवनीतप्रिया मनोरथ समिति के सह  संयोजक कन्नूभाई पारीख  ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज ने कहा कि मनोरथ के दो दिवसीय आयोजन के तहत चक्रव्यूह की तरह  पुलिस विभाग चौतरफा सुरक्षा करेगा। मनोरथ में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के आने की संभावनाओं को देखते हुए पुरे मंदिर परिसर और मंदिर से जुड़े मार्गों को नो व्हीकल जॉन घोषित कर वाहनों के आवागमन पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाएगी। मंदिर में मनोरथ के समय भगदड़ न हो इसके लिए दर्शनार्थियों को जगह जगह बेरिकेडिंग लगा उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा के लिए जरूरत के अनुसार सिपाहियों को तैनात किए जाएंगे और पूरे परिसर और मार्गों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में एक अलग से चौकी स्थापित कर वाहन एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। भारद्वाज ने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश में कहा की मंदिर परिसर में आँगन पूरी तरह सूखा हो , और बिजली के तार व्यवस्थित रूप से लगे हुए होने चाहिए। अग्नि शमन के लिए पोर्टेबल यंत्र पूरी मात्रा में लगाए जाएं। दर्शनार्थियों के  निकासी मार्ग के आलावा  दो मार्ग अतिरिक्त ऐसे रिजर्व रखे जाएंगे जिससे ज्यादा भीड़ होने पर आपातकाल में उन्हें काम में लिया जा सके। बैठक में भारद्वाज, डिप्टीन माधुरी वर्मा व आंचलिया ने मनोरथ समिति पदाधिकारियों द्वारा लाए गए मंदिर व मंदिर मार्ग के नक़्शे को भी देखा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में मनोरथ समिति के सह संयोजक धर्मनारायण जोशी, भुवनेश भाई शाह, नवनीत पारीख अंतराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद राजस्थान के अध्यक्ष राजेश भाई मेहता उदयपुर शाखा के अध्यक्ष जयंतीलाल पारीख, मनोरथ समिति के प्रचार प्रमुख हेमेन्द्र श्रीमाली , सुनील पारीख विजय प्रकाश विप्लवी  आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply