शाम की बारिश ने बदल दिया रसोई का मीनू

BY — July 21, 2015

शहरवासी हर्षाए, प्रफुल्लित

210705उदयपुर। शहर में मंगलवार शाम इस मौसम की पहली जोरदार बारिश ने लेकसिटीवासियों के मन को हर्षा दिया। दो दिन से चल रही रिमझिम ने उमस को और बढ़ा दिया था जिससे चिपचिपाहट बढ़ गई थी।

210706आज सुबह की शुरूआत हल्की रिमझिम से हुई और मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में धूप भी निकल आई तो बारिश की आशंकाएं दूर हो गई लेकिन शाम ढलते ढलते आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया और करीब सवा छह बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ देर बाद मूसलाधार में बदल गई।

210707करीब आधे घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से शहरवासियों के चेहरे खिल उठे। अन्य  जगह अच्छीे बारिश के बावजूद उदयपुर अब तक सूखा रहा था। मूसलाधार बारिश से शहर में जगह जगह पानी भर गया। दुपहिया वाहन भीगते हुए निकलते रहे। बारिश का हर कोई आनंद ले रहा था। मौसम बदलते ही घरों में रसोई का मीनू बदल गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *