भगवान महाकाल की शाही सवारी 24 को

BY — August 19, 2015

शाही सवारी के भव्य सफलता हेतु किया पोस्ट विमोचन

190804उदयपुर। भगवान आशुतोष की महाकाल की शाही सवारी के भव्य सफल आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक महाकाल मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति, विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर व देहात, भगवान परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति के पदाधिकारियों ने विचार व्य क्त  किए।

बैठक में महाकाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया, सचिव चन्द्रशेखर दाधीच, महाकालेश्व र कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष केके शर्मा, मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के धर्मनारायण जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में पोस्टर पत्रक का विमोचन किया गया। सवारी दोपहर 12.15 बजे महाकाल मंदिर के पूर्वी रास्ते से रवाना होकर पीपी सिंघल मार्ग होते हुए स्वरूपसागर, षिक्षा भवन चौराहा, चेतक सर्कल, हाथीपोल पहुचेंगी, जहां पर श्री महाकाली व श्री शनिदेव की सामूहिक महाआरती होगी। इसके पश्चाहत हाथीपोल चौराहा से रवाना होकर घंटाघर, जगदीश चौक पहुंचेगी, जहां भगवान जगदीश व महाकाल की 108 कमल अर्पित कर आरती की जाएगी। तत्पश्चापत् वहां, चांदपोल, अम्बापोल, अम्बामाता मंदिर पहुंचेगी जहां मां अम्बे व भगवान महाकाल की सामुहिक भव्य आरती की जाएगी। तत्पश्चांत् अम्बामाता मंदिर से आयुर्वेद चौराहा से पुनः महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
शहर के गणमान्य व्यक्ति जिसमें एडवोकेट सुन्दरलाल मांडावत, दिनेश गुप्ता, ओम नंदवाना, मोहनलाल साहु, विप्र फाउण्डेषन के हिम्मतलाल नागदा, हरिष आर्य, लक्ष्मीकान्त जोशी, जगदीश मेनारिया, श्याम लाल शुक्ला, धरणीधर तिवारी साहु समाज के मोहनलाल साहु, श्याम मंगरोरा, परसराम भोपाजी, घनश्याधम शर्मा, विनोद श्रोत्रिय, खटीक समाज के श्याम कटारिया, मूलचन्द वालेचा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *