सुखेर स्थित मूमल मार्बल से लाखों की नकदी चोरी

BY — August 19, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित मूमल मार्बल के ऑफिस में से अज्ञात चोर लाखों रूपए की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद मौके पर सुखेर और भुपालपूरा थानाधिकारी सहित भारी जाब्ता पहुंचा।

पुलिस के अनुसार शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में अंबेरी स्थित मूमल मार्बल के कार्यालय से गत रात अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ अलमारी का ताला तोड़ दिया और अलमारी से लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी सुबह कर्मचारियों के आने पर पता चली। कर्मचारियों ने अधिकारियेां को बताया तो मौके पर अधिकारी भी पहुंचे। पहले चौकीदारों से पूछताछ की। चौकीदारों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया फिर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर थानाधिकारी सुखेर मांगीलाल, थानाधिकारी भूपालपुरा चांदमल अपने थानों के जाब्ते के साथ गए। मौके पर डिप्टी भी पहुंच गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply