दामाद ने अपहरण किया साली का

BY — August 19, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के समीप नाई थाना क्षेत्र में दामाद ही अपनी बड़ी साली का अपहरण कर ले गया जबकि यह युवक अपनी पत्नी को भी साथ रख रहा है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा हवाला निवासी एक व्यक्ति ने रूपसिंह पुत्र वालसिंह निवासी ईसवाल के खिलाफ अपनी बड़ी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी उसका जमाई है और उसकी शादी छोटी पुत्री से करवा रखी है, जिसके दो संताने भी है। बड़ी पुत्री की पूर्व में मदार में शादी करवाई थी। जो अपने पति को छोडक़र पीहर में रह रही है। आरोपी अपने साथियों के साथ आया और बड़ी पुत्री का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply