हर्षोल्लास से मना सावन उत्सव ‘फुहार’

BY — August 25, 2015

250803उदयपुर। लायन्स व लायनेस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव द्वारा लायन भवन देवाली में सावन उत्सव ‘फुहार’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सह आयोजक लायन्स व लायनेस क्लब उदयपुर लेकसिटी रहे।

लायनेस क्लब मेवाड़ गौरव की अध्यक्षता लायनेस आभा अग्रवाल ने बताया कि उत्सव में सभी लायनेस व लायनलेडी समारोह में लहरिया की वेशभूषा में सजधज कर पहुंची। सभी ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। इस दौरान लायनेस संभाग 8 की संभागीय अध्यक्षा निरुपमा पुनमिया के नेतृत्व में नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यशाला हुई जिसमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा माना पानगडिया व माधवी शर्मा ने सभी को कर्तव्य बोध कराया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष विपिन लोढ़ा ने अपनी अधिकारिक यात्रा सम्पन्न की।
मुख्य समारोह सायं 4 बजे चारो आयोजक क्लब अध्यक्ष आभा अग्रवाल, पुष्पा मेहता, कल्पना शर्मा, आरएस सोजतिया के स्वागत उद्बोधन से प्रांरभ हुआ। तत्पश्चात रंगारंग समारोह में नृत्य व संगीत प्रतियोगिता हुई जिसकी निर्णायिका मंजू शर्मा एवं राजकुमारी जैन थी।
लहरिया प्रतियोगिता में प्रथम आशा मेहता, द्वितीय संगीता जाजपुरिया, गाने में प्रथम रेनू बांठिया, द्वितीय संगीता जाजपुरिया एवं नृत्य में प्रथम प्रतिभा जैन व द्वितीय शोभा मेवाड़ा रही। पचरंगा लहरिया का पुरस्कार रचना जैन व सर्वश्रेष्ठ लहरिया पुरस्कार माधवी शर्मा को दिया गया। मुख्य अतिथि कोटक महेन्द्रा बैंक के ब्रांच मैनेजर विनेश टैकनन ने सभी महिलाओं को बचत एवं बैंकिंग क्रियाकलापों को स्वयं संचालित करने हेतु प्रेरित किया। संयोजिका संगीता जाजपुरिया थी। क्लब सचिव रचना जैन व महेश शर्मा ने आभार प्रकट किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *