उदयपुर। क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर द्वारा सृजन द स्पार्क संस्थान के सहयोग से की शुक्रवार को क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में विश्व प्रसिद्ध गज़ल गायक राजकुमार रिज़वी की गज़ल संध्या होगी।
कार्यक्रम के चेयरमैन सृजन राजेश खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम में राजकुमार रिज़वी के साथ नेहा रिज़वी भी शिरकत करेगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा। समय शाम 7 से 10 बजे तक रहेगा। सृजन द स्पार्क संस्था मुख्यत: शहर के उभरते गज़ल गायकों को एक मंच प्रदान करने का कार्य करती है। जिसमें अभी तक गज़लों के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.