Header Banner

गिरनार तीर्थ की महिमा कार्यक्रम 6 को

BY — September 3, 2015

030908उदयपुर। श्री जैन श्वेतामबर वासुपूज्य महाराज का मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आगामी 6 सितम्बर रविवार को प्रात: 9 बजे मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड़ स्थित श्री वासुपूज्य भगवन का मन्दिर जिनदत्त सूरी दादाबाड़ी में गिरनार तीर्थ की महिमा का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ट्रस्ट के सचिव राजकुमार लोढ़ा ने बताया कि इस गिरनार स्थल पर 22 वें तीर्थंकर बाल ब्र्हमचारी धर्म चक्रवर्ती नेमीनाथ भगवान की दीक्षा , केवलज्ञान, निर्वाण तथा आने वाले चौबीस तीर्थंकर परमात्मा की निर्वाण भूमि की महिमा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए विशेष रूप से जोधपुर से श्रावक-श्राविकाएं आऐंगे।
चातुर्मास संयोजक प्रतापसिंह चेलावत एंव सह सचिव दलपत दोशी ने बताया कि     उक्त कार्यक्रम साध्वी श्रद्धाजंना श्री म.सा1 आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित होगा। पर्युषण पर्व पूर्व आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply