Header Banner

किशोरी को बेचने और दुष्कर्म का मामला

BY — September 8, 2015

rapeउदयपुर। जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ उसकी पुत्री को बेचने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के मोरठ गांव निवासी एक व्यक्ति ने उदयराम पुत्र गोकल गाडरी, अमरी पत्नी मांगीलाल गाडरी, देवीलाल पुत्र उदयराम गाडरी, छगन पुत्र उदयराम गाडरी, रतन पुत्र नारायणलाल गाडरी, प्यारचंद पुत्र नारायण गाडरी निवासी कानाखेड़ा और माधु पुत्र डालू गाडरी निवासी उसरोल कपासन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रकरण में पीडि़त ने बताया कि वह विखाशापट्टनम में मजदूरी करता है। उसकी पुत्री अपनी नानी अमरी के साथ रहती थी। कुछ दिनों पूर्व अमरी और अन्य ने उसकी पुत्री को शंभूलाल गाडरी निवासी दांतीखेड़ा को 2 लाख 20 हजार रूपए में बेच दी। फिर वहां से वापस लाकर उसे प्यारचंद को 3 लाख रूपए में बेच दी। वह गांव आया और पुत्री के बारे में पूछा तो आरोपियों ने बेचना बताया। इस पर उसने इन सभी के खिलाफ नाबालिग को बेचने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply