पार्क में जुआ खेलती संभ्रांत परिवार की चार महिलाएं पकड़ी

BY — September 14, 2015

7 हजार रूपए बरामद

Dice, Cards and Chips
Dice, Cards and Chips

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से जुआं खेलते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चारों के पास से 7 हजार रूपए बरामद किए है। संभवतया पहली बार पुलिस ने सार्वजनिक पार्क में इस तरह से जुआं खेलते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर 4 में स्थित सार्वजनिक पार्क में चार महिलाओं के जुआं खेलने की सूचना पर थाने से जाब्ता गया। पार्क में सार्वजनिक स्थान पर चार महिलाएं जुआं खेल रही थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर आ गई। पूछताछ में सामने आया कि चारों महिला सिंधी समाज की है और अच्छे परिवारों से है। पुलिस ने चारों के पास से 7 हजार 230 रूपए बरामद किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली बार पकड़ी महिलाएं : पुलिस ने अब तक कई युवकों और लोगों को जुआं खेलते हुए गिरफ्तार किया है परन्तु इस तरह से पहली बार पुलिस ने सार्वजनिक पार्क में महिलाओं को जुआं खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस के अनुसार चारों महिलाएं अच्छे परिवारों से होने के कारण चारों अपने घर पर नहीं खेल सकती थी, इसी कारण मौका देखकर इस पार्क में आकर बैठ गई।
बुलाया परिजनों को : पुलिस ने चारों के परिजनों को सूचित किया और शाम को थाने में महिलाओं के परिजन आए। पुलिस ने परिजनों को हिदायत दी और अगली बार कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी देकर महिलाओं को छोड़ा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *