उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर स्थित रामानुजन हॉस्टल के बाहर खड़ी दो बाइकों को सोमवार तडक़े अज्ञात बदमाशों ने आग लगाकर नष्ट कर दी। घटना के बाद से ही छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का रामानुजन हॉस्टल स्थित है। हॉस्टल के बाहर दो बाइकें खड़ी थी। इनमें सोमवार तडक़े अज्ञात बदमाश ने आग लगा दी, जिससे दोनों बाइक नष्ट हो गई। तडक़े हुई इस घटना का पता सुबह छात्रों को उठने पर पता चला तो आसपास में काफी लोग एकत्र हो गए। छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन को बताया जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।







