फ्लैट दिलाने के नाम पर 17 लाख हड़पने का मामला

BY — September 15, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ फ्लैट दिलाने के नाम पर 17 लाख रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रमीला पत्नी पन्नालाल जैन निवासी देवल डूंगरपुर ने मांगीलाल पुत्र छगनलाल नागदा निवासी केदारधाम भुवाणा, संजय पुत्र भैरूलाल जैन निवासी अमित अपार्टमेंट रविन्द्र नगर देसुरी मुम्बई, मोहनलाल पुत्र रतनलाल जैन निवासी खेतावारी की पिच कुम्हारव्यू मुम्बई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी भुवाणा में केदार धाम अपार्टमेंट के निदेशक है। पीडि़ता ने आरोपियों से अपने पुत्र गौरव के नाम पर एक फ्लैट खरीदा था, जिसके एवज में 17 लाख रूपए दिए थे। बाद में आरोपियों से इस फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो आरोपी आनाकानी करने लगे। आरोपियों की ओर से रजिस्ट्री करवाने से साफ इंकार करने पर पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *