Header Banner

कारों पर विज्ञापन लगा पैसे नहीं देने का मामला

BY — October 2, 2015

fruadउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कंपनी के खिलाफ वाहनों पर विज्ञापन चस्पा करवाने के एवज में पैसे देने का कांट्रेक्टर कर पैसे नहीं देने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मोहनसिंह पुत्र गोविन्दसिंह निवासी अंकुर कॉम्पलेक्स सेक्टर 5 ने प्रेमकमल, दीपक कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार उपाध्याय, नीरज सैनी, सौरभ मिश्रा, अनुरोध शर्मा शाखा प्रबंधक, प्रबंधक दुष्यंतसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रकरण में बताया कि इस कंपनी ओर से उस गाडिय़ों के चारों दरवाजों पर एडवरटाईजमेंट चस्पा करवाकर पैसे देने का कांट्रेक्ट किया था। जिसके एवज में उसने 5 लाख रूपए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करवाया था। पिछले दो माह से इस कंपनी की ओर से पैसा नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply