Header Banner

चेक और सामान हड़पने का मामला

BY — October 3, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो युवकों के खिलाफ चैक और सामान हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रमेश चन्द्र पुत्र मंगल सेन निवासी सेक्टर 11 हिरणमगरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह सेक्टर 5 निवासी ललित मेघवाल और किशन कुमार पुत्र मांगीलाल साहु निवासी सेक्टर 6 से 25 वर्षों से परिचय है और तीनों लम्बे समय से प्रोपर्टी काम कर रहे है। इस दौरान उसने लाखों रूपए इन दोनों को उधार भी दिए। तीनों ने मिलकर एक ऑफिस बनाया था। जहां पर चैक बुक रखी थी। बाद में आपस में बिगडऩे पर आरोपियों ने उसे निकाल दिया और उसकी चैक बुक व सामान हड़प लिया। आरोपी पहले उधार दिए लाखों रूपए भी नहीं दे रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply