Header Banner

पेसिफिक डेन्टल में एकेडमिक सत्र शुरू

BY — October 5, 2015

051005उदयपुर। भीलों का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेसिफिक समूह के पेसिफिक डेन्टल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेन्टर, कॉलेज के पहले अकादमिक सत्र का विधिवत आगाज हुआ। इस दौरान नव आगंतुक छात्र छात्राओं का पारंपरिक रिति रिवाजों के अनुसार मौली और कुमकुंम का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

डेन्टल कॉलेज की शुरूआत के पहले दिन संस्थान के संस्थापक बीआर अग्रवाल, चेयरमैन राहुल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन आशीष अग्रवाल नें छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया और उन्हें कामयाब दन्त चिकित्सक बन समाज के हर वर्ग की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के वाइस चॉसलर डॉ. डीपी अग्रवाल, पीडीसीआरसी के प्रिसिंपल डॉ रवि कुमार, और पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ. एसएस सुराणा ने कॉलेज के प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियों को संस्थान में मौजूद विश्वस्तरीय तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओ के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारों के निर्वहन की संस्थान की सनातन परंपरा से भी रूबरू कराया।
051006कार्यक्रम के दौरान पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं डेन्टल कॉलेज के अनुभवी डीन, डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को भरोसा जताया कि डेन्टल की पढाई पूरी करने के बाद वे ना केवल एक कुशल दन्त चिकित्सक बनेंगे बनेंगे बल्कि भगवान की तरह पूजे जाने वाले इस पेशे का और ज्यादा भरोसा आम नागरिकों में पैदा करेगें। इस दौरान कॉलेज के स्टाफ के अन्य सदस्य और नव आगन्तुक विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply