Header Banner

बाईक सवार विवाहिता से चेन स्नेचिंग

BY — October 7, 2015

chain snatchingउदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ बाईक पर सवार होकर जा रही विवाहिता के गले से तीन बाईक सवार बदमाश चेन स्नेचिंग कर ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ललित पुत्र भैरूलाल नागदा निवासी माली कॉलोनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी पत्नी के साथ सेवाश्रम गया था। जहां से पुन: रात्रि को करीब दस बजे अपने घर की ओर जा रहा था। कुम्हारों का भट्टा क्षेत्र में पीछे से बाईक पर तीन युवक आए और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसकी पत्नी के गले से एक तोला सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पत्नी ने शोर मचाया, परन्तु आरोपियों का पता नहीं चला। पति की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply