Header Banner

ट्रक और कार टक्कर में महिला की मौत

BY — October 7, 2015

accउदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक ट्रक ने कार को पीछे से चपेट में ले लिया। जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार भंवरबाई (45) पत्नी प्रभुलाल पालीवाल निवासी गणेशनगर जावद राजनगर किसी काम से उदयपुर आई थी। मंगलवार शाम को पुन: घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उदयपुर में कार में सवार होकर जा रहे दम्पति हिम्मत पुत्र गणपतलाल पुरोहित निवासी धोईन्दा और इसकी पत्नी मीनाक्षी दोनों ने इस महिला को देखा और रिश्तेदार होने के कारण कार में बैठा दिया और राजसमंद की ओर रवाना हो गए। रास्ते में झालो का गुड़ा में पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान भंवरबाई ने दम तोड़ दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply