उदयपुर। सेंट ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 वां नेशनल साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया।
ओलंपियाड में स्कूल के कक्षा चार से बारह के कुल 320 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ओलंपियाड का संयोजन प्रवक्ता पंकज गेलड़ा ने किया।







