Header Banner

सेवा कार्यों से जुडऩे की शपथ ली 450 रोटरेक्ट्स ने

BY — October 21, 2015

211012उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने उमरड़ा स्थित एस.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एस.एस. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एस.एस. कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत 430 से अधिक विद्यार्थियों को रोटरेक्टर्स बनाकर उन्हें सेवा कार्यो से जुडऩे की शपथ दिलायी गई।

क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत ने बताया कि कॉलेज परिसर में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रान्तपाल निर्वाचित रमेश चौधरी ने इन विद्यार्थियों को शपथ दिलायी। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, निर्मल सिंघवी, सहायक प्रान्तपाल पी.एल.पुजारी, सचिव सुभाष सिंघवी,अध्यक्ष निर्वाचित मानिक नाहर, वीरेन्द्र सिरोया,तेजसिंह मोदी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply