Header Banner

गरबा देखने जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

BY — October 22, 2015

accउदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में ससुराल में गरबा देखने के लिए जा रहे एक बाईक सवार युवक को जीप ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ईशाराम (28) पुत्र कानाराम गरासिया निवासी बेरण जो गांव में आयोजित गरबा देखने के लिए गया था। वहां से अपने ससुराल तेजावास की ओर गरबा देखने के लिए जा रहा था। रात्रि को करीब 12 बजे हाईवे पर एक जीप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply