विद्यापीठ में धन्वन्तरी एवं लक्ष्मीजी की पूजा-अर्चना

BY — November 9, 2015

आयुर्वेद प्रकोष्ठ विभाग का आयोजन

091103उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आयुर्वेद प्रकोष्ठ विभाग में सोमवार को धन्वन्तरी एवं लक्ष्मी जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने की।

इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल, सहायक कुलसचिव डॉ. हेमशंकर दाधीच एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ. हरीश शर्मा भी मौजूद रहे। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि धन्वन्तरी की पूजा एवं उनका स्मरण मात्र से ही समस्त रोगों का नाश हो जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत ग्रंथों के सम्पादन का कार्य तेजी से होना चाहिए। पाश्चात्य विद्वान हमारे ग्रंथों का सतही ज्ञान प्राप्त कर पेटेंट करवा लेते है जबकि हमारी विरासत पर हमारा ही स्वतत्व हो। इस अवसर पर प्रो. मलय पानेरी, राजेन्द्र वर्मा, बीएल सोनी, कृष्णकांत नाहर, घनश्यामसिंह भीण्डर, जितेन्द्र सिंह चौहान, चन्द्रेश छतलानी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *