उदयपुर को मिले 5 स्वर्ण, 3 पर लड़कियों का कब्जा

BY — November 9, 2015

अक्षय कुमार इन्टरनेशनल कूडो (मार्शल आर्ट) चेम्पियनशिप-2015

091104उदयपुर। फिल्म स्टार एंव कूडो चेम्पियन अक्षय कुमार द्वारा कूडो एसोसिएशन ऑफ गुजरात के सहयोग से गत 5 से 8 नवम्बर तक सूरत के सरसाना एसी डोम कन्वेन्शन हॉल में आयोजित में अक्षय कुमार इन्टरनेशनल कूडो (मार्शल आर्ट) चेम्पियनशिप-2015 में राजस्थान ने कुल 37 पदकों पर कब्जा जमाया। जिसमें उदयपुर के कूडो खिलाडिय़ों ने 5 स्वर्ण,4 रजत व 5 कांस्य पदक जीते जिसमें से 3 स्वर्ण पदक बालिकाओं के नाम रहे।

कूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के(केआईएफआई) उत्तर भारत के निदेशक एवं कूडो राजस्थान के चेयरमेन रेन्शी  राजकुमार मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शिहान अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के उभरते सितारें एंव मार्शल आर्ट के ब्लैक बेल्ट विजेता टाईगर श्रॉफ ने विजेताओं को पदक वितरीत किये। प्रतियोगिता में कूडो के लड़ों ने जिस तरह से मार्शल आर्ट की विधाओं एवं नई तकनीकों का प्रदर्शन किया उन्हें देख  दर्शक स्तब्ध रह गये। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 22 जिलों के 4 हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान के 13 जिलों  के 60 खिलाड़ी शामिल थे। 60 खिलाडिय़ों में से 37 ने विभिन्न पदकों पर कब्जा जमा कर कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें उदयपुर के 27 खिलाड़ी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान को कुल 37 पदक मिलें जिसमें से 11 स्वर्ण, 13 रजत एवं 13 कांस्य पदक शािमल है। इसमें से उदयपुर के खाते में राजनन्दिनी मेनारयिा,कार्तिकेय गुर्जर, लक्षिता पंवार,मास्टर तुक्षित तालानी,एवं सुश्री प्रियलु मेनारिया को 5 स्वर्ण,धु्रव पानेरी,धनुरसिंह यादव,हर्ष सुराणा एवं मनय जोशी को रजत एवं  मनीष कुमावत, विदित वागरेचा,भव्याल मेघवाल,अक्षराजसिंह जोधा एवं विपाश मेनारिया को कांस्य पदक मिलें।
इस अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेशनल प्रतियोगिता में 20 लाख रूपयें के नगद पुरूस्कार एवं 500 मेडल दंाव पर लगे हुए थे। खिलाडिय़ों के आज आगमन मेवाड़ सर्किल पर मार्शल आर्ट खिलाडिय़ों ने माला पहनाकर राजकुमार मेनारिया एवं मेनेजर श्रीमती ज्योत्सना के नेतृत्व में माल्यर्पाण कर स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *