उदयपुर : 61 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की स्केटिंग प्रतियोगिता 3 से 6 तारीख तक कर्नाटक के बेलगाम शहर में हो रही है। इसमें उदयपुर श्रीराम स्केटिंग क्लब के बच्चों का भी चयन हुआ है।
कोच मनजीत सिंह ने बताया कि श्री राम स्केटिंग क्लब के निहारिका सिंह, जगत प्रताप सिंह, यशोवर्धन सिंह, कृष्णा कंवर, जिया कंवर, कृपा वर्मा, अक्षत औदिच्य, अव्य अग्रवाल, अदरिजा रावत, दर्शन राज सिंह का नेशनल के लिए चयन हुआ है। कोच में मनजीत सिंह और पुष्पेन्द्र सिंह एवं टीम मैनेज़र में नीलिमा आर्य का चयन हुआ है।







