Header Banner

स्मार्ट सिटी के निर्माण में हमारा योगदान पर वृहद् संगोष्ठी आज

BY — November 28, 2015

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के साझे में महाप्रज्ञ विहार में वार्ता

281104उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से रविवार को सुबह 9.30 बजे महाप्रज्ञ विहार में शासन श्री मुनि राकेश कुमार के सान्निध्य में स्मार्ट सिटी के निर्माण में हमारा योगदान विषयक वृहद् संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया होंगे वहीं अध्यक्षता सांसद अर्जुन मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, सुविवि के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी एवं यूसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष केएस मोगरा शिरकत करेंगे। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बैद भी मौजूद रहेंगी। राकेश मुनि के अतिरिक्त मुनि सुधाकर एवं मुनि दीप कुमार का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply