Header Banner

शिक्षा एवं विनय मिस एवं मिस्टर फ्रेशर

BY — December 6, 2015

आईटी डिपार्टमेंट में फ्रेशर्स पार्टी

061201उदयपुर। डिपार्टमेन्ट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड आईटी द्वारा आयोजित फ्रेशर पार्टी LOGON-2015 का आयोजन विभाग के सभागार में हुआ। जिसमें नवप्रवेशित बीसीए, एमसीए, एमएससी एवं पीजीडीसीए के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने डांस एवं गानों में अपनी प्रस्तुति दी।

LOGON-2015 फ्रेशर्स में यूजी संकाय में मिस फ्रेशर भावना जोशी एवं मिस्टर फ्रेशर श्री वागेश पालीवाल चुने गये तथा पीजी संकाय में मिस फ्रेशर शिक्षा दशोरा एवं मिस्टर फ्रेशर विनय सनाढ्य तथा बेस्ट प्रफोमेन्स बीसीए प्रथम वर्ष छात्र रूपेश चन्देल को दिया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष श्रीमाली ने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के नाम की घोषणा की तथा संस्थान के डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. दिनेश श्रीमाली, डॉ. कैलाश तिवारी, डॉ. प्रदीपसिंह शक्तावत, दिलीप चौधरी, प्रज्ञा जोशी, भगवतीलाल श्रीमाली, सोनम कल्सी, देवीलाल गर्ग, दुर्गाशंकर गमेती, मनोज यादव एवं ललित सालवी इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप चौधरी, सुश्री प्रज्ञा जोशी एवं छात्र-छात्राओं ने किया तथा अन्त में धन्यवाद डॉ. भारतसिंह देवड़ा ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply