Header Banner

ट्रक की चपेट में आई कार में दो घायल

BY — December 8, 2015

081206उदयपुर। उदियापोल रोड़ पर एक मुडाव पर रात्रि को एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ ले गया, जिससे कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी जितेन्द्र सिंधी और इसका मित्र हेमंत कुमावत दोनों रात्रि को करीब डेढ़ बजे अपने घर की ओर जा रहे थे। जवाहर नगर की ओर मुडऩे के दौरान एक पटेल सर्कल की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया और घसीटते हुए ले गया। ट्रक में कार के फंसने के कारण कार बुरी तरह पिचक गई थी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुले तो पीछे का कांच फोड़ा गया और दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply