Header Banner

राजस्थानी एवं पंजाबी रिमिक्स पर थिरके छात्र-छात्राएं

BY — December 9, 2015

विद्यापीठ : एमएसडब्ल्यू फ्रेशर पार्टी
फ्रेशर पार्टी नये एवं पुराने छात्रों को जानने का अवसर : सारंगदेवोत

091201उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल की ओर से बुधवार को विद्यालय के सभागार में फ्रेशर पार्टी समारोह का आयोजन किया गया।

091202उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, विशिष्ट। अतिथि प्रो. आरबीएस वर्मा एवं अध्यक्ष डॉ. मंजू मांडोत ने किया। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि फ्रेशर पार्टी नये एवं पुराने छात्रों को एक दूसरे को जानने का मौका देती है तथा अपने मन में पनपे संकोच को दूर करने का अवसर देती है। संयोजन राजेन्द्रसिंह एवं सुमित चौधरी ने किया। धन्यवाद डॉ. वीणा द्विवेदी ने दिया। समारोह में डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. अवनिश नागर, डॉ. सीता गुर्जर, दिनेश तिवारी, कृष्णकांत नाहर, देवीलाल गर्ग सहित छात्र छात्राए उपस्थित थे।
जमकर थिरके छात्र छात्राएं : संयोजक राजेन्द्रसिंह ने बताया कि डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे, किची है कलाईयां, ले ले तू सेल्फी ले ले तू, नागिन डांस, कालियो कूद पड्यो, एकल डांस, समूह डांस, मिरिकरी, पधारो म्हारे देश, म्हारी घूमर छे, पीली लुगड़ी रो, पंछीड़ा रे…, निम्बुडा-निम्बुडा एवं देश भक्ति गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply