Header Banner

प्रधान मुख्य वन संरक्षक उपाध्याय को श्रद्धांजलि

BY — December 14, 2015

वन्यजीव संरक्षण के नवाचार कर्ताओं के लिए बनेगा ट्रस्ट

141205उदयपुर। वन परिसर चेटक सर्कल पर स्व. अश्वनी कुमार उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजस्थान जयपुर के गत 11 दिसंबर को आकस्मिक निधन पर वन विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की है।

उपाध्याय ने वन विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए कई प्रकार के नवाचार, तकनीकी मार्गदर्शन, योजना बनाने, उनका क्रियान्वयन करवाने संदर्भ में उत्कृष्ट कार्य किया, जिसे सभी वन कर्मियों ने सराहा है। उपाध्याय, उदयपुर में मुख्य वन संरक्षक के पद पर भी कार्यरत रहे। अपने सेवाकाल में कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से करने हेतु जाने जाते रहे हैं।
शोकसभा में उदयपुर के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनकी याद में ‘‘श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय, मेमोरियल ट्रस्ट’’ विधिक रूप से बनाया जाकर राज्य में वनों के विकास व वन्य जीव संरक्षण के नवाचार कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर पुरुस्कार प्रदान करने व उपाध्याय के बताये मार्ग व आदर्श पर चलकर सच्ची श्रृद्धांजलि दिये जाने का संकल्प लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply