जेएसजी इन्टरनेशनल का ‘एका’ महोत्सव 10 को

BY — December 24, 2015

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ समाज को जागरूक करने जैन समाज एकजुट

241203उदयपुर। दहेज प्रथा,कन्या भ्रूण हत्या, बिखरते संयुक्त परिवार आदि जैसी सामाजिक बुराईयों के प्रति समाजजन को जागरूक करने के उद्देश्य से उदयपुर के सभी 10 जैन सोश्यल ग्रुपों द्वारा 10 जनवरी को सोभागपुरा सर्किल 100 फीट रोड़ स्थित रॉयल राजविलास में एका महोत्सव-2016 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एका महोत्सव का  आज पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के ‘लोगो’ का विमोचन किया गया।

जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन के जोन कोर्डिनेटर आरसी मेहता ने बताया कि शहर में कार्यरत सभी 10 जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा इस एका महोत्सव कार्यक्रम में उपरोक्त बुराईयों के प्रति समाजजन को जागरूक करने हेतु रोचक संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
संगठन, सतर्कता व समन्वय प्रबन्ध समिति के संयोजक मोहन बोहरा ने बताया कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं,उदयपुर शहर को प्रदुषण रहित स्वच्छ व स्मार्ट शहर बनाओं आदि थीम पर प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से ‘आज के प्ररिपेक्ष्य में बन्धुत्व से प्रेम का जीवन में क्या महत्व’ विषयक एक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रेस एवं मीडिया व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कमल कोठारी ने बताया कि इस समारोह में ग्रुप के उन सभी पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा जो फेडरेशन व रीजन में किसी भी पद पर रह चुके है तथा जिन्होंने विभिन्न ग्रुपों की स्थापना की है।
कोठारी ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन  के पूरे देश में 65 हजार से अधिक दम्पत्ति सदस्य है। जैन समाज के इस सबसे बड़े संगठन के केवल उदयपुर में ही इसके 1 हजार से अधिक दम्पत्ति सदस्य है। आज आयोजित इस समारोह में जैन सोश्यल ग्रुप मेन के अध्यक्ष हरकलाल दुगड़,उमंग ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुन्दरलाल दक,भामाशाह ग्रुप के अध्यक्ष रोशनलाल जोधावत,उदय ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष पंकज माण्डावत, उमंग ग्रुप के अध्यक्ष सुशीम सिंघवी, उमंग के सचिव अभिषेक संचेती, उदय के सदस्य हेमेन्द्र सेठ, विकास जैन,संयुक्त सचिव अविलेश जैन, मेन ग्रुप के सदस्य एसएल बम्ब, अनन्ता के सदस्य राजकुमार बाबेल व सचिव राकेश भाणावत आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *