Header Banner

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला

BY — December 24, 2015

rapeउदयपुर। झाडोल में एक युवती का अपहरण कर एक युवक ने बलात्कार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह हमेशा की तरह ढ़ीमड़ी गांव में दूध बेचने के लिए गई थी। आरोपी ढ़ीमड़ी निवासी नारायण कसौटिया ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर अपने साथ अपने घर पर लेकर गया। जहां पर रात्रि को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन मादड़ी में अपनी भुआ के घर पर लेकर गया। कुछ दिनों बाद पुन: उसे अपने गांव में लेकर गया। जहां पर मौका देखकर वह भागकर अपने घर पर गई और मां को सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply