खमेसरा परिवार संगठन में राजेश अध्यक्ष

BY — January 4, 2016

040103उदयपुर। खमेसरा परिवार संगठन का वार्षिक अधिवेशन मानसरोवर गार्डन में समपन्न हुआ। जिसमें राजेश खमेसरा को निर्विरोध दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया। समारोह के मुख्य अतिथि नाकोड़ा पाश्र्वनाथ कार्यालय के कान्तिलाल जैन एवं विशिठ अतिथि एसपी चितौड़ प्रसन्न कुमार खमेसरा थे।

इस अवसर पर कानितलाल जैन ने घोषणा की कि खमेसरा समाज को प्रतिवर्ष नि:शुल्क धार्मिक यात्रा करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि  समाज के उत्थान के लिए युवाओं को आगे आना होगा । वर्तमान परिपे्रक्ष्य में समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है। इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक सहयोग की भी घोषणा की। समारोह को पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने भी संबोधित किया।
निवर्तमान अध्यक्ष चेनसिंह खमेसरा ने बताया कि राजेश खमेसरा को वर्ष 2016-18 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सचिव प्रदीप खमेसरा, कोषाध्यक्ष चंादमल खमेसरा तथ संास्कृतिक मंत्री के रूप में श्रीमती कमलेश खमेसरा को चुना गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *