Header Banner

लाखों की कोयला चोरी का मामला दर्ज

BY — January 7, 2016

070109उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में एक चालक ने अज्ञात चोर के खिलाफ ट्रोला और ट्रोले में भरे 8 लाख रूपए के कोयला चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार हिरालाल पुत्र भीमा भील निवासी करणपुर ने मामला दर्ज करवाया कि वह जामनगर गुजरात से ट्रोले में कोयला भरकर एक सीमेेंट फैक्ट्री शंभुपूरा के लिए निकला था। ट्रोले में आठ लाख रूपए मूल्य का कोयला भरा था। घणोली में हाईवे पर उसने एक ढ़ाबे के बाहर ट्रोला खड़ा किया और करणपुर अपने गांव गया। शाम को पुन: आया तो होटल के बाहर से ट्रोला गायब था। इस पर उसने अज्ञात के खिलाफ लाखों के कोयले से भरा ट्रोला चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply