एमजी ने बीएनसीपीई को हराकर जीता खिताब

BY — January 7, 2016

अंतरमहाविद्यालयी महिला वालीबॉल का समापन

070104उदयपुर। गुरूनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्व्विद्यालय अंतर महाविद्यालयी महिला वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब गुरूवार को फाइनल में बीएनसीपी महाविद्यालय को शिकस्त देकर मीरा कन्या महाविद्यालय ने जीता।

प्राचार्य प्रो. एनएस राठौड़ ने बताया कि दो दिवसीय सपर्धा का समापन गुरूवार को हुआ। मुख्य अतिथि सुखाड़िया विष्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के चेयरमैन डॉ. विनोद अग्रवाल, विशिष्टह अतिथि डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान, अमरपाल सिंह पाहवा व गेस्ट ऑफ ऑनर हितेश रावल ने विजेता टीम को खिताब प्रदान कर सम्मानित किया।  इससे पूर्व आयोजित मैच में बीएनसीपीई महाविद्यालय ने बीएन राजसमन्द महाविद्यालय को पराजित किया। सेमी फाइनल में मीरा कन्या महाविद्यालय ने कला महाविद्यालय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मीरा कन्या महाविद्यालय ने बी.एन.सी.पी. महाविद्यालय को कड़ी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। मैच रेफरी गणपत सिंह एवं हेमन्त वया थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *