Header Banner

मोती गुरूश्री कृष्ण गौशाला का भूमि पूजन 17 को

BY — January 10, 2016

उदयपुर। श्रीमती सुरेखा लोढा चेरिटेबल ट्रस्ट वल्लभनगर द्वारा आगामी 17 जनवरी को वल्लभनगर में श्रमणसंघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि कुमुद, मदनमुनि पथिक एवं राष्ट्रसंत गौशाला प्रेरक कलम मुनि कमलेश के सानिध्य में मोती गुरूश्री कृष्ण गौशाला का भूमि पूजन किया जाएगा।

ट्रस्ट के संस्थापक संचालक हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि भूमि पूजन से पूर्व सौभाग्य मुनि म.सा. एवं ससंघ आशीर्वचन प्रदान करेंगे,तत्पश्चात 4 बीघा भूिम पर बनने वाली गौशाला भूमि पूजन किया जाएगा। ट्रस्ट के ललित लोढा एवं यशवन्त कोठारी ने बताया कि गौशाला के निर्माण के पश्चात प्रतिदिन सडक़ों पर रहने वाली 100 गायों को रखकर उनकी सेवा की जाएगी। भूमि पूजन पश्चात दोपहर 1 बजे भक्ति गायन का भी आयोजन होगा जिसमें कलाकार अपने भक्ति गीतों से सभी को लाभान्वित करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply