Header Banner

मामा के यहां मासूम हौज में डूबा

BY — January 14, 2016

Police_capउदयपुर। ओगणा में अपने मामा के यहां पर आए दो वर्ष के मासूम की हौज में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वास निवासी विवान (2) पुत्र नितिन पूर्बिया अपनी मां के साथ बुधवार शाम को अपने ननिहाल ओगणा आया हुआ था। सुबह वह घर के बाहर ही खेल रहा था। कुछ देर बाद नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो बच्चे का शव हौज में तैर रहा था। बच्चे के शव को बाहर निकालकर चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर थाने से जाब्ता आया, परन्तु परिजनों ने कार्यवाही करने से इंकार कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply