Header Banner

रंगोली से पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ का संदेश

BY — January 19, 2016

190102उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन बीएड, बीएड बाल विकास, एमएड, एसटीसी के छात्र छात्राओं ने एकल नृत्य, विचित्र वेशभूषा, रंगोली में बढ चढकर हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. वृन्दा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं, माड़णा, राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। साथ ही विििचत्र वेशभुषा में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के माध्यम से संदेश दिया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ममता कुमावत,डॉ रचना राठौड़, डॉ. अमी राठौड़ ने किया। धन्यवाद डॉ. देवेन्द्रा आमेटा ने दिया। प्रतियोगिता में आज  प्राचार्य डॉ. शशि चित्तौड़ा ने बताया कि बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत विदाउट गैस कुकिंग, नैल-आर्ट, काव्य-पाट एवं युगल-नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply