Header Banner

गश्त पर गए होमगार्ड के घर ही चोरी

BY — February 9, 2016

090207उदयपुर। गोवर्धनविलास में लोगों के घरों की हिफाजत के लिए रात्रि गश्त पर गए एक होमगार्ड के मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने मकान में से हजारों की नकदी और लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर लिए।

होमगार्डकर्मी सुखदेव मोची ने मामला दर्ज करवाया कि वह रात्रि को अपनी होमगार्ड ड्यूटी में गश्त पर गया था। माता के बीमार होने के कारण चिकित्सालय में भर्ती थी तो पत्नी और बच्चे चिकित्सालय में ही थे। रात्रि को अज्ञात चोरों ने मकान को सूना देखकर ताले तोड़ दिए और मकान में अलमारियों सहित सारा सामान बिखेर दिया। चोरों ने मकान में से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी और करीब 10 हजार रूपए की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह वह रात्रि वह गश्त से पुन: आया और ताला टूटा हुआ देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply