उदयपुर। टाउन हॉल लिंक रोड व्यापार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजस्थान विद्यापीठ के श्रमजीवी महाविद्यालय के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने की।
विशिष्ट अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत, मुरली राजानी व नारायण गुप्ता थे। अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि व्यापार एसोसिएशन की कार्यकारिणी मे सरंक्षक नारायण गुप्ता, श्याम झगडावत, जगदीश मनवानी, उपाध्यक्ष सुनिल कालरा, विनोद त्रिवेदी, महासचिव गिरराज भावसार, सुरेश छाबडा, लाल चन्द तेली, संगठन मंत्री मनोज पाहुजा, विरेन्द्र नलवाया, कोषाध्यक्ष विजय परियानी, प्रवक्ता अनिल मूलचन्दानी सहित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।







