Header Banner

सेन्ट एन्थोनीज़ में जूनियर वार्षिक खेलकूद दिवस

BY — February 14, 2016

खिलाड़ियों का सम्मान

140203उदयपुर। सेन्ट एन्थोनीज सीनियर सैकण्डरी स्कूल का जूनियर वार्षिक खेलकूद दिवस हुआ। खेलकूद दिवस में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्रदान किये गए। मुख्य अतिथि अशोक मेनारिया, निलेश कुमावत, फादर अनिल, संजना चण्डालिया राष्ट्रीय धावक थे। अध्यक्षता संस्था निदेशक एल्बिन डिसूजा द्वारा की गई।

140202कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न दौड़, आईटम रेस, पीटी व नृत्य सहित कुल 193 रेस का आयोजन हुआ। अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के विद्यालय में मानसिकता के साथ शारीरिक विकास भी जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए। संचालन शोभना चोधरी, दीप्ति जोशी व अल्पा शर्मा ने किया। धन्यवाद प्राचार्य विलियम डिसूजा द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस भव्य खेल दिवस पर व उन सभी अध्यापकों व अभिभावकों का आभार जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply