Header Banner

बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

BY — February 15, 2016

Police_capउदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक बाईक सवार युवक की टक्कर से एक पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बंजारिया निवासी संजय (20) पुत्र शंकरलाल मीणा काका हाजा पुत्र पूना मीणा, ओमप्रकाश पुत्र हकरा मीणा निवासी बंजारिया  के साथ सुबह छ: बजे मवेशियों को तलाशने के लिए गया था। जहां पर रास्ते में सामने से आ रही एक बाईक ने संजय को टक्कर मार दी थी। जिससे शंकर उछलकर डिवाईडर पर गिरा था और सिर में चोट आने से मौत हो गई। घटना के बाद बाईक चालक बाईक छोडक़र फरार हो गया। सूचना पर पुलिस आई और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply