Header Banner

गाय का शिकार करने के लिए भागते दिखा पैंथर

BY — February 16, 2016

160207उदयपुर। उदयपुर और राजसमंद सीमा पर स्थित जंगल में एक गाय के पीछे सुबह-सुबह पैंथर शिकार करने के लिए भागता हुआ देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार उदयपुर और राजसमंद जिले की सीमा पर स्थित जंगल में सुबह एक गाय चरने के लिए गई थी। इसी दौरान मौका देखकर वहां पर छिपे बैठे पैंथर ने गाय पर हमला कर दिया तो गाय रंभाते हुए भागी। गाय के जोर-जोर से रंभाने की आवाज सुनकर आस-पास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने दूर से ही पत्थर फैंककर पैंथर को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और पुलिस ने इस बारे में वन विभाग को सूचित किया। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर ने कुछ ही दिनों में काफी मवेशियों का शिकार किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply