कांग्रेस के नवमनोनीत अध्यक्ष ने संभाला पद भार

BY — February 24, 2016

240202उदयपुर। कांग्रेस के नव मनोनीत शहर अध्यक्ष गोपाल व्यास ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। नए अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ-साथ विभिन्न गुटों के नेता भी पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से नव मनोनीत शहर अध्यक्ष गोपाल व्यास की नियुक्ति के बाद से ही कांग्रेस मे हर्ष की लहर है। लगातार डॉ. गिरिजा व्यास के प्रयासों के बाद आखिरकार गोपाल व्यास को अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस के सभी गुटों में गोपाल व्यास के मनोनयन के बाद से ही उम्मीद बनी हुई है। सभी गुटों को उम्मीद है कि नए अध्यक्ष गोपाल व्यास के बाद से ही शहर में गुटों में बंटी कांग्रेस पुन: एक हो जाएगी और पुन: जोश के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी। बुधवार को गोपाल व्यास का पद्भार ग्रहण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सुबह करीब 10 बजे दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पूर्व कांग्रेसी नेताओं के साथ-साथ युवा दुर्गा नर्सरी रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे।
240204कांग्रेस नेताओं ने गोपाल व्यास के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। शुभ मुहूर्त में कार्यालय में जाकर गोपाल व्यास ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद जुलूस के रूप में सभी नीलिमा सुखाडिय़ा के घर में आयोजित कार्यक्रम में गए, जहां दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों ने गोपाल व्यास का मालाएं पहनाकर स्वागत किया और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान डॉ. गिरिजा व्यास, त्रिलोक पूर्बिया, जगदीश राज श्रीमाली, रघुवीर मीणा, गिरिराज गर्ग, नीलिमा सुखाडिय़ा, पंकज कुमार शर्मा के साथ कांग्रेस के नेताओं ने सम्बोधित किया। आखिर में नव मनोनित अध्यक्ष गोपाल व्यास ने सम्बोधित किया और सभी का आभार देते हुए सभी को साथ में लेकर चलने का निर्णय दोहराया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *