उदयपुर में पासपोर्ट शिविर 5-6 मार्च को

BY — February 24, 2016

2 मार्च को मिलेगी अपोइंटमेंट सुविधा

passportउदयपुर। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जयपुर द्वारा 5 व 6 मार्च को उदयपुर जिले के आवेदकों के लिए कॉन्फ्रेंस हाल, भंडारी दर्शक मंडप, गांधी ग्राउण्ड उदयपुर में पासपोर्ट सेवा कैम्प लगाया जायेगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि पासपोर्ट शिविर के लिए अपॉइन्टमेंट बुधवार 2 मार्च को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन दी जायेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 350 अपॉइन्टमेंट स्वीकार किए जाएंगे, जो भी इच्छुक व्यक्ति पासपोर्ट शिविर का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए पासपोर्ट इण्डिया डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा व ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि शिविर दिवसों पर एप्लीकेंट को ऑनलाइन अपॉइन्टमेंट बुकिंग के पश्चात नियत समय पर मूल दस्तावेज व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।  इस कैंप में सिर्फ नये आवेदन /नवीनीकरण के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply