मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

BY — February 24, 2016

accउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को मिनी बस की टक्कर से एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार राजेन्द्र उर्फ राजू (25) पुत्र रमेशचन्द्र शर्मा निवासी नांदवेल ओरड़ी के पास अपनी बाईक पर सवार होकर शहर से अपने गांव की ओर जा रहा था। शाम को करीब 7 बजे देबारी में घाटावाला माताजी मंदिर के पास में पीछे से आ रही एक मिनी बस ने टक्कर मार दी। जिससे यह बाईक सवार उछलकर दूर जा गिरा और सिर पर चोंट आने से इस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक के शव को चिकित्सालय में रखवाया गया। सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply